झारखंड

मुसाबनी में सैकड़ों युवाओं को केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने दिलाई जेएमएम की सदस्यता

न्यूज11  भारत

मुसाबनी/डेस्क: मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण इच्छडा पंचायत के जादूगोड़ा यूसीआईएल कॉलोनी में सैकड़ों युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश भगत उपस्थित रहे. हरेन सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कुणाल षाडंगी ने घाटशिला चुनाव को लेकर कहा कि शिक्षित एव मृदभाषी युवा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाएं और स्व. रामदास सोरेन के अधूरे कामों को पूरा करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम के दौरान हरेन सिंह ने कहा - “यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में जादूगोड़ा और आसपास के इलाकों से सैकड़ों और युवा झामुमो से जुड़ेंगे.

यह भी पढ़ें:  बहरागोड़ा में काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण में, कल शाम को खुलेंगे पंडाल के पट