मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर ओबीसी महासभा के सदस्य

UCC विधेयक पेश, विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

UCC विधेयक पेश, विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन   ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश के सदस्य 27% आरक्षण लागू कराने और 13% पदों को होल्ड फ्री करने की मांग को लेकर विधानसभा घेरने निकले हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रंगमहल चौराहे पर रोक लिया है। प्रदर्शनकारी यहां लगे बैरिकेड्स पर चढ़े तो पुलिस ने वाटर कैनन चला दी। बता दे मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को ही मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 पेश कर दिया है। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस पर कल चर्चा कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

उज्जैन जमीन खरीदी मामला 

विधानसभा में उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर चर्चा को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों का शोर-शराबा जारी रहा। इसके चलते विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई।

विधानसभा में ये विधेयक पेश

मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 मध्य प्रदेश निरसन विधेयक 2026 मध्य प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026 मध्य प्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक 2026 मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक 2026 मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 मध्य प्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 मध्य प्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्क स्पेसेज 2026 मध्य प्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 मध्य प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता संशोधन विधेयक 2026

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज कांग्रेस विधायक, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहनकर पहुंचे। गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव दोनों फाइल- फाइल खेल रहे हैं। किसान को समय पर न खाद मिल रही है, न बीज मिल रहा है।