खालसा क्रिकेट क्लब और बारूद क्रिकेट क्लब बने विजेत

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सुपर लीग टूर्नामेंट में चौथे दिन हुए दो मैच

न्यूज11 भारत सिमडेगा/डेस्कः-  सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सुपर लीग टूर्नामेंट के चौथे दिन दो मैच खेले गए. आज का पहला मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और खालसा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 25.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए खालसा क्रिकेट क्लब 19.4 ओवर में 06 विकेट खोकर 04 विकेट से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच बने वत्सल सिंह. आज का दूसरा मैच बारूद क्रिकेट क्लब और यूनाइट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 01 विकेट खोकर 256 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए यूनाइट क्रिकेट क्लब 16 ओवर में 107 रन बनाकर ढेर हो गई. इस तरह बारूद क्रिकेट क्लब 149 रन से जीत हासिल की. मैन ऑफ द मैच बने ऋतिक कुमार. ये भी पढ़ेंः- बिना किसी IIT-B.Tech के 21 साल के नौजवान ने कमाए  1 महीना में डेढ़ लाख रुपए, बना मिसाल