झारखंड

जटाडीह गांव में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, दर्जनभर लोग घायल

गौतम सिंह/न्यूज11  भारत

बिरनी/डेस्क:  बिरनी प्रखण्ड के जटाडीह गांव में मिट्टी गिराकर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया . इतना इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों से जमकर ईंट-पत्थर चले जिसमें दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए . घायलों की पहचान 38 वर्षीय अष्टमा देवी,48 वर्षीय रूपलाल यादव,27 वर्षीय मुकेश यादव,55 वर्षीय बद्री महतो,18 वर्षीय अंचला कुमारी,27 वर्षीय रविन्द्र यादव,16 वर्षीय सुमन कुमार,17 वर्षीय अंशु कुमार,27 वर्षीय पिन्टू यादव,42 वर्षीय अरुण यादव,38 वर्षीय रीना देवी,55 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है .

बता दें कि अरुण यादव वगैरह दो दिन पूर्व उक्त स्थल पर ट्रैक्टर से मिट्टी गिराकर सड़क बनाया था . सोमवार को किशुन यादव वगैरह ने  रास्ते से मिट्टी को हटाने लगे जिसे लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज व विवाद हो गया और देखते-देखते ईंट-पत्थर चलने लगा . घटना को लेकर अरुण यादव ने बताया कि दो दिनों पूर्व सड़क पर मिट्टी गिराए थे जिसे लेकर शुक्रवार को किशुन यादव वगैरह हो हंगामा करते हुए घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट की थी जिसमें कई कीमती सामान,बक्सा व कागजात लेकर भाग गए थे . जिसे लेकर शुक्रवार को उनलोगों के विरुद्ध थाना में लिखित शिकायत किया था जिसके विरोध में उनलोगों ने शनिवार सुबह मिट्टी हटाने का बहाना बनाकर सड़क को गढ्ढा करने लगे जिसे रोकने गए तभी जमकर मारपीट कर दिया .

उन्होंने कहा ईंट-पत्थर चलने लगा तब हमलोग अपने घरों में कैद हो गए बावजूद किशुन यादव वगैरह पथराव करते रहे . घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी आए जिसका उपचार डॉ नौशाद ने किया तथा गम्भीर स्थिति देखते हुए अरुण यादव,संगीता देवी,रविन्द्र यादव,अंचला कुमारी को रेफर कर दिया गया . घटना की सूचना पाकर बिरनी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुँचे तब दोनों पक्षों से पथराव बन्द हुआ और एक बड़ी घटना होने टली . वहीं थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली तथा अग्रेतर कार्रवाई में जुटे हुए हैं .

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मक्का प्रोसेसिंग यूनिट का गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने  किया उद्घाटन