कोलकाता पुलिस ने दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार कि

कोलकाता में दो अफगान नागरिक गिरफ्तार, वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे थे शहर में

Kolkata में दो Afghan नागरिक गिरफ्तार

नकली भारतीय पहचान पत्र के साथ पकड़े गए आरोपी

 कोलकाता पुलिस ने दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है। वे वीज़ा की वैधता समाप्त हो जाने के बाद भी महानगर में छिपकर पिछले कई साल से रह रहे थे और इस दौरान उन्होंने नकली भारतीय पहचान पत्र भी बनवा लिया था। दोनों यहां कारोबार की गतिविधियों में भी शामिल थे।

रहमतुल्ला खाकसर और नियाज मोहम्मद के नाम उजागर

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अफगान नागरिकों के नाम रहमतुल्ला खाकसर और नियाज मोहम्मद हैं। दोनों वीज़ा का नवीनीकरण कराए बिना शहर में रह रहे थे। जांच के दौरान उनके पास से नकली भारतीय दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विदेशियों की सख्त जांच में मिली जानकारी

कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस महानगर में उन विदेशियों की सख्ती से जांच कर रही है जो अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं। इसी जांच के दौरान रहमतुल्ला और नियाज के बारे में जानकारी मिली और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े:  गुलाब की सुगंध और सकारात्मक ऊर्जा का महत्व

https://www.primenewsnetwork.in/religion/rose-fragrance-positive-energy-in-vastu/98219