सर्दियों में करें कुछ नया ट्राई! हरी मिर्च का हलवा बना रहा है लोगों को दीवाना! जानिए पूरी रेसिपी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: सर्दियां आते ही हर घर में हलवे की खुशबू फैलने लगती हैं. कहीं गाजर का हलवा, कहीं मूंग दाल का तो कहीं सूजी का हलवा लेकिन इस बार एक नया ट्विस्ट सोशल मीडिया पर लोगों के बीच ट्रेंड कर रहा है और वो है हरी मिर्च का हलवा. जी हां, जिस मिर्च को आप अब तक सिर्फ आचार, चटनी और तड़के में इस्तेमाल करते थे, अब वही मिर्च मिठाई की थाली में भी जगह बना रही हैं.
कैसे बना ये नया फूड ट्रेंड? दरअसल, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में यह 'भावनागरी मिर्च हलवा' नाम से काफी मशहूर हो रहा हैं. भावनागरी मिर्च का ऐसी वैरायटी है, जो कम तीखी होती है और हलवे के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती हैं. खाने में हल्का तीखापन और मिठास का अनोखा मेल इस डिश को खास बनाता हैं.
हरी मिर्च में छिपे है कई पोषक तत्व हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, हरी मिर्च में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती हैं. इसके अलावा इसमें विटामिन B6, K1, पोटेशियम, कॉपर और बीटा-कैरोटीन (विटामिन A) भी पाया जाता हैं. मिर्च में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और प्लांट कंपाउंड्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.
हरी मिर्च का हलवा बनाने के लिए क्या चाहिए? भावनागरी हरी मिर्च - ½ किलो चीनी - 250 से 300 ग्राम (स्वाद अनुसार) मावा (खोया) - ½ कप देसी घी - ½ कप इलायची या पिपरमिंट पाउडर - 1 छोटा चम्मच ड्राई फ्रूट्स - बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट
बनाने की विधि
- सबसे पहले मिर्च को धोकर उसका डंठल और बीज निकाल दें.
- मिर्च को कद्दूकस करें- ध्यान रखें, हाथों में दस्ताने पहनें ताकि जलन से बचा जा सके.
- अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें और कद्दूकस की हुई मिर्च डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक भूनें.
- जब मिर्च मुलायम हो जाए, तब मावा डालें और तब तक चलाते रहें जब तक कि घी अलग होने न लगे.
- अब इसमें चीनी डालें और तब तक पकाएं जब तक कि हलवा थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
- आखिर में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें.
गरमागरम परोसें और देखिए कैसे मिठास के साथ हल्की मिर्च की झनझनाहट मुंह में घुल जाती हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा है कि “हरी मिर्च का हलवा स्वाद में गाजर के हलवे से भी ज्यादा यूनिक लगता हैं." अगर आप इस सर्दी कुछ नया और दिलचस्प बनाने की सोच रहे है तो एक बार हरी मिर्च का हलवा ज़रूर ट्राई करें. तीखापन और मिठास का ये मेल आपकी स्वाद इंद्रियों को एक नया अनुभव देगा.