अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा

ट्रंप का दावा- युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन

Donald J. Trump

ट्रंप का दावा- युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन

बोले,अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की वार्ता अच्छी रही

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की वार्ता काफी अच्छी रही। इससे लगता है कि पुतिन युद्ध खत्म करना चाहते हैं।  बुधवार को विशेष दूत स्टीव विटकाफ और ट्रंप के दामाद ने मास्को में पुतिन से चार घंटे तक लंबी वार्ता की। यह वार्ता रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने पर केंद्रित रही। उल्लेखनीय है कि यह युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा-जेर्ड कुशनेर और ह्विटकाफ से पुतिन की वार्ता काफी अच्छी रही। मैं वार्ता के परिणामों के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि इसे दो पक्षों के बीच होना है। ऐसे लगता है कि पुतिन युद्ध खत्म करना चाहते हैं।

इसे भी पढेंः

42 अमेरिकी सांसदों ने पाक में हो रहे दमन के खिलाफ आवाज उठाई

https://www.primenewsnetwork.in/world/42us-lawmakers-raise-voice-against-repression-in-pakistan/99859