झारखंड

चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक हत्या मामले में अभिषेक को हथियार देने के आरोपी में निलंबित सिपाही सहित तीन हुए गिरफ्तार

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- धनतेरस की रात हुए  चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक हत्याकांड मामला में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता,पहले मुख्या आरोपी अभिषेक सिंह को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है. अब अभिषेक को हथियार देने के आरोपी में निलंबित सिपाही हरेंद्र सिंह सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है. 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को दो पिस्तौल एक देशी कट्टा,लगभग दो दर्जन जिंदा करतूत सहित दो लाख रुपया के साथ घटना में इस्तेमाल कार को जप्त किया गया है. बता दें कि एक अवैध रायफल भी पुलिस ने जप्त किया है. घटना के वक्त 3 अपराधियों द्वारा गया था घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में 4 नामजद प्राथमिक कांके थाना में दर्ज किया गया था. हरेंद्र सिंह अभिषेक सिंह प्रशांत सहित हरेंद्र सिंह का ड्राइवर गिरफ्तार हुआ है.  हरेंद्र सिंह के घर से राइफल पिस्टल गोली बरामद, जमीन का कारोबार करता है निलंबित सिपाही हरेंद्र सिंह.अब तक 3 केस हरेंद्र के खिलाफ दर्ज है. हरेंद्र सिपाही था,निलंबित चल रहा है. चौपाटी संचालक हत्याकांड में जमीन का मामला भी हो सकता है. अमित नाम का एक शख्स अभी भी चल रहा है फरार. 

ये भी पढ़ेंः- कूड़े मे फेंके जा रहे बॉक्स वाला टेलीविजन, कबाड़ी वाला तक उठाने के लिए तैयार नहीं..