MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग

MP News : इस अफसर को मिली क्लीन चिट, शिवराज ने बैठाई जांच

MP News : इस अफसर को मिली क्लीन चिट, शिवराज ने बैठाई जांच

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी अजय कटेसरिया को क्लीन चिट मिल गई है। उनके खिलाफ एक पुरने मामले मां जांच चल रही थी। सन 2021 में कटोसरिया सतना कलेक्टर थे तब उनपर आरोप लगे थे कि उन्होंने कई सरकारी जमीन को निजी घोषित कर दिया। इसके साथ ही तत्कालीन पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलान पटेल की जमीन को सरकारी घोषित कर दिया। साथ ही यह भी आरोप था कि उन्होंने पुरानी कलेक्टरेट से लगी दो एकड़ की जमीन को दोबारा सरकारी घोषित कर दिया।

इस पर रिहायसी कालेनी बन चुकी थी। मामला उजागर होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया था। दिसंबर 2021 में कटेसरिया का तबादला महिला बाल विकास कर दिया गया। मामले की जांच रीवा संभाग के आयुक्त अनिल सुचार ने किया था। जांच में कटेसरिया को दोषी बताया गया। 30 मार्च 2022 को आरोप पत्र दाखिल हुआ। और 15 दन में जवाब मांगा गया। इसके बाद जांच धीमी पड़ गई। कटेसरिया के हटाने के बाद सतना के नये कलेक्टर अनुराग वर्मा ने फाइल फिर खोली।

कटेसरिया को दो बार आरोप पत्र मिले

कटेसरिया को दो बार आरोप पत्र मिले। पहला 30 मार्च 2022 को और दूसरा आरोप पत्र 24 जुलाई, 2024 तो जारी किया गया। इसका उत्तर कटेसरिया ने दिया कि जिस आदेश के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है व राजस्व मंडल और वरिष्ठ न्यायालय (अपर आयुक्त व्यवार न्यायालय द्वारा पारित थे। उन्होंने सिर्फ उसी आदेश का पालन किया। कटेसरिया ने तर्क दिया कि रिकार्ड सुधारने का वैधानिक अधिकार रधुनाथनगर तहसीलदार को था, और उन्होने उसी प्रक्रिया का पालन किया।

दो अन्य आरोपों पर कहा कि राजस्व विभाग ने विधानसभी में दी गई जानकारी में उसके आदेश को सही पाया गया था। जहां तक जमीन निजी घोषित करने की प्रक्रिया का मामला है, वह वरिष्ठ न्यायालय के आदेशों पर आधारित थी। उनके आदेश सिर्फ तकनीकी  सुधारने के लिए थे। उन्होंने रीवा आयुक्त के आरोप पत्र को बदनीयतपूर्ण और तथ्यों को गलत तरीसे प्रस्तुत करने वाला बताया। अभिमत के लिए जब इसे रीवा कमिश्नर कार्यायल भेजा गया तो रिपोर्ट कटेसरिया के पक्ष में आई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/s-jaishankar-said-at-the-sco-summit-that-the-world-should-show-zero-tolerance/98042