'उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से रौंद -रौंदकर इन माफियाओं को..', बिहार से सिवान में बोले सीएम योगी
Bihar assembly Election : सीएम योगी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में हमने बुलडोजर से रौंद -रौंदकर इन माफियाओं का कचूमर निकालकर उत्तर प्रदेश की धरती से जहन्नुम के रास्ते उनके खोल दिए हैं. वे बिहार के सिवान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
सीएम योगी ने कहा कि पिछले 20 वर्ष में नीतीश बाबू के नेतृत्व में सुशासन की नींव मजबूत हुई है. मैं परसों रघुनाथपुर में आया था और वहां मैं इसलिए आया था, क्योंकि एक खानदानी माफिया वहां पर फिर से कब्जा करना चाहता है.
उन्होंने कहा कि कांगेस और राजद ने भगवान राम की रथ यात्रा को रोका है. इन्हें राम और कृष्ण बुध पर गौरव नहीं होता, इन लोगों ने सीताराम केसरी को अपमानित किया. जेपी के सपनों को धूलधूसित किया. जवाहर लाल नेहरू ने राजेन्द्र बाबू को सोमनाथ मंदिर जाने को मना किया था, लेकिन वो कहे थे पद से इस्तीफा देकर भी जाना होगा तो जाऊंगा. अयोध्या में राम का, सीतामढ़ी में सीता जी का मंदिर एनडीए की सरकार में बन रहा है.
राजद के समय बिहार के नौजवानों के सामने संकट था : सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि राजद के समय बिहार के नौजवानों के सामने संकट था, मानव तो दूर पशुओं का चारा भी चोरी हुआ. इंडिया गठबंधन के लोग विकास को बाधित करते है और गरीबों की योजनाओं पर डकैती करना चाहते हैं. ये लोग गरीबों के राशन छीन लेंगे और नौकरी के नाम और जमीन हड़प लेंगे. विकास के नाम पर माफियाराज लाकर नग्न तांडव कराएंगे, यूपी में माफिया सपा का शागिर्द है, बिहार में वो राजद का शागिर्द है.
सीएम योगी ने कहा कि जिसने बिहार में पहचान का संकट लाया था, उन लोगों को वापस बिहार और सिवान में आने नहीं देना है. ये बिहार की अस्मिता की लड़ाई है, हम बार-बार कहते हैं भारत तब विकसत होगा जब बिहार विकसित होगा. कांग्रेस-राजद ने गरीबों के लिए घर नहीं बनवाए.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/hcl-cofounder-indian-data-reached-china/95974