झारखंड

निवेशकों का करोड़ों रुपए लेकर पैक्स मालिक हुआ फरार, बोकारो जिले के चंदनकियारी पैक्स पर लगा ताला

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड से अक अजीब मामला सामने आया है, यहां के पैक्स लिमिटेड पर गंभीर आरोप लग रहा है, ऐसा बताया जा रहा है कि जनता के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए. यह पैक्स बोकारो के होली क्रास रोड में स्थित है. बताया जाता है कि बोकारो के आम लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. ऐसे लोगों की गाढी कमाई पैक्स में जमा करवाई जाती है. निवेश करने वालों की संख्या करीब 300 है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुल निवेशकों की राशि करीब 5 करोड़ रुपए है. बता दें कि बड़ी चालाकी से पैक्स के निवेशकों के तरफ से कहा गया था कि उन्हे जल्द ही बढ़ी हुई राशि मिलेगी. किसी किसी को तो रूपए दोगुना होने की लालच दी गई थी. इसी लालच में फंसकर लोग करोड़ों रुपए जमा कर दिए. देखा जाने लगा कि पैक्स वाले इस राशि को नीजि स्वार्थ के लिए खर्च करने लगे. जरुरत पड़ने पर जब राशि वापस करने की बात आई तो संचालकों ने बार बार टालने का प्रयास किया. पैक्स मे ताला लगा दिया गया. चंदनक्यारी प्रखंड के पुर्व झामुमों अध्यक्ष देनाशीष भगत ने डीजीपी व सीआईडी को पत्र लिखकर सारा मामला बताया, साथ ही सघम जांच की मांग भी की है. 

ये भी पढ़ेंः- रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लड़कियों के मायके में की हक की बात