बिहार
जदयू प्रदेश कार्यालय में आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: जदयू आज 6 दिसंबर से अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं. पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के हालिया बयानों के बाद मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ गई हैं.
सूत्रों की मानें तो, निशांत आज जदयू की सदस्यता ले सकते हैं. पार्टी इस बार 2025-28 के लिए सदस्यता अभियान में सक्रिय होने वाली हैं. सदस्यता अभियान के साथ ही आज जदयू में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. पार्टी ने इस बार एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा हैं. पिछली बार जदयू ने 50 लाख सदस्यों का लक्ष्य रखा था, जबकि वह 75 लाख सदस्यों तक पहुंचने में सफल रही थी.