झारखंड

अरगोड़ा स्थित लिकर बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, रांची उपायुक्त ने उठाया बड़ा कदम

न्यूज11  भारत रांची/डेस्क:  अरगोड़ा स्थित लिकर बार एंड रेस्टोरेंट मामले में उपायुक्त रांची ने बड़ा कदम उठाते हुए बार की अनुज्ञप्ति को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. रांची उपायुक्त ने बार के बाहर ट्रांसजेंडर के द्वार किए गए हंगामे को देखते हुए रांची एसएसपी ने की अनुशंसा के बाद यह आदेश जारी किया है. रांची डीसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए उत्पाद अधिनियम की धारा 42 के तहत लिकर बार के लाइसेंस को निलंबित कर दिया. 

ये भी पढ़ेंः- कोडरमा के लाल जम्मू के आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, लोगों ने कहा- 'हमारा सुजीत देश के लिए अमर हो गया'