राजनीति

महागठबंधन की अपने चुनावी घोषणा-पत्र का ऐलान 28 अक्तूबर को करेगा

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: महागठबंधन की ओर से चुनावी घोषणा पत्र का ऐलान 28 अक्तूबर को होगा.  तेजस्वी प्रसाद यादव घटक दलों के  की मौजूदगी में इसे आम लोगों के बीच प्रस्तुत करेंगे.  महागठबंधन के घोषणा पत्र में हर परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने की घोषणा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सकती है. आरक्षण की सीमा बढ़ाने का वादा, माई-बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ढाई हजार और जीविका दीदियों को दो हजार भत्ता और सामुदायिक समन्वयकों की सेवा स्थायी करने को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में 70 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया