झारखंड

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अप सवारी ट्रेन के चालक की तबीयत बिगड़ी, बोकारो थर्मल अस्पताल में करवाया गया इलाज

राजेश कुमार/न्यूज11  भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: नेता जी सुभाष चंद्र बोस (गोमोह) से  चोपन जाने वाली अप सवारी ट्रेन  के चालक आर के नायक की तबीयत सोमवार को अचानक बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में बिगड़ गई. चालक की तबीयत खराब को देखते हुए  बोकारो रेलवे स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार ने एंबुलेंस बुलवाया और चालक को डीबीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया . जहां चिकित्सकों ने  प्राथमिक उपचार करने के बाद रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया.वही खड़ी सवारी ट्रेन लगभग आधा घंटा के बाद मालवाहक ट्रेन के चालक को खड़ी सवारी गाड़ी को ले जाने का जिम्मा सौंप कर रवाना किया गया. रेल अधिकारियों ने बताया कि उक्त चालक धनबाद रेल जॉन गोमोह बड़का खाना रेल रूट में प्रत्येक दिन चलने वाली गोमोह चोपन रेल सवारी ट्रेन को गोमोह से लेकर चोपन के लिए निकले  थे. इसी दरम्यान चालक की तबियत अचानक बिगड़ने लगी तथा उसी अवस्था में चालक के हिम्मत दिखाते हुए  किसी तरह सवारी गाड़ी को बोकारो थर्मल स्टेशन तक लाने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा फायर स्टेशन का निरीक्षण, 15 साल पुराना फायर ब्रिगेड वाहन रद्द, टेंडर रेट तय