देश में बैंकों का डोमेन नाम बदला, अब .bank.in होगा
ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए बड़ा कदम
बैंक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ़िशिंग हमलों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए देश के सभी बैंकों का डोमेन नाम में बड़ा बदलाव किया गया है। देश में कार्यरत सभी बैंकों का डोमेन नाम बदलकर अब '.bank.in' हो गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार, बैंकों के डोमेन नाम अब अब '.bank.in' हो गए हैं। यह बदलाव ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ़िशिंग हमलों से ग्राहकों की सुरक्षा के लिए किया गया है। '.bank.in' एक अत्यंत सुरक्षित और विशेष डोमेन है जो केवल आरबीआई से मान्यता प्राप्त बैंकों को ही मिल सकता है।
'.bank.in' क्यों है ज्यादा सुरक्षित?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने और ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, खासकर फिशिंग रोकने के यह बदलाव जरूरी किया है। हाल के दिनों में फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगों के जरिये ठगने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए आरबीआई की तरफ ठगी की घटनाओं को रोकने के लिये यह कदम उठाया गया है। अब सभी बैंक .com या .co.in के बजाय , 'bank.in' डोमेन का उपयोग करेंगे। उदाहरण के लिए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अब sbi.bank.in हो गया है।
SBI जैसे बड़े बैंकों में भी बदलाव
आरबीआई ने बैंकों को 31 अक्तूबर तक इसे पूरा करने को कहा था। सभी बैंकों, पेमेंट ऑपरेटर्स और फाइनेंशिय संस्थाओं को 31 अक्टूबर 2025 तक नया सिक्योर डोमेन को अपनाने का आदेश दिया गया था। डेडलाइन गुजरने पर करीब-करीब सभी बैंकों की तरफ से इस बदलाव को एक साथ अपडेट कर दिया गया है। इस साल अप्रैल में आरबीआई ने कहा था कि निजी और सरकारी समेत सभी बैंकों को इस नए नाम के साथ 31 अक्तूबर तक सुधार पूरे करने होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे सभी बैंकों ने अब इसे डॉटइन के डोमेन पर ट्रांसफर कर लिया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह कदम ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी और फिशिंग हमलों से बचाने के लिए उठाया है। पहले धोखेबाज डॉटकॉम या डॉटइन जैसा डोमेन लेकर बैंकों जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट बनाकर लोगों से पैसे ठग लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि बैंक डॉटइन एक सुपर सिक्योर डोमेन है, जिसे सिर्फ आरबीआई से मंजूरी लेने वाले बैंक और वित्तीय संस्थान ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: Bihar Election Result 2025
https://www.primenewsnetwork.in/india/speaking-after-the-victory-bjp-president-jp-nadda-said/97659