शिव पुराण कार्यक्रम में विधि, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर देवघर डीसी ने की समीक्षा बैठक
शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत
देवघर/डेस्क: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को जिले में आयोजित होने वाले शिव पुराण कार्यक्रम में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने आगामी 14 से 20 नवंबर तक होने वाले आयोजन की तैयारियों, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कचड़ा उठाव, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और आने वाले भक्तों की भीड़ को संभालने और व्यवस्थित करने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यक्रम स्थल पर होने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, वाहनों के पार्किंग एवं रुटलाइन को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. आगे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने सुरक्षा के लिहाज से प्रॉपर बेरिकेटिंग के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे जिनके लिए प्रॉपर आने जाने की व्यवस्था सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया.
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त श्री रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री शैलेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी श्री लक्ष्मण प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भवन निर्माण विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा के बोलबा में टांगी से मारकर पांच वर्षीय बच्चे को किया घायल