राजनीति

बीजेपी ने 4 बागी नेताओं पर की अनुशासनात्मक कार्रवाई, 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: एनडीए में जेडीयू के बाद अब बीजेपी ने पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. बिहार बीजेपी ने 4 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. पार्टी ने वरुण सिंह , अनूप कुमार श्रीवास्तव, विधायक पवन यादव ,सूर्य भान सिंह पर बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

जिन चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है, उनमें बहादुरगंज से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले वरुण सिंह शामिल हैं. इसके अलावा, गोपालगंज से चुनाव लड़ रहे अनूप कुमार श्रीवास्तव भी निष्कासित किए गए हैं. बीजेपी ने कहलगांव से चुनाव लड़ने वाले विधायक पवन यादव को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पवन यादव पर पार्टी के फैसले का उल्लंघन करने का आरोप है. बड़हरा से चुनाव लड़ने वाले सूर्य भान सिंह को भी पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है

यह भी पढ़ें: वादों की गाड़ी या वादों की बैसाखी! हर पार्टी वादों की नैया पर सवार!