हुसैनाबाद में मनी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती
न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद में शुक्रवार को देश के प्रथम गृहमंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती हुसैनाबाद के पटेल नगर भवन में धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन पटेल विचार मंच द्वारा किया गया तथा संचालन पत्रकार गौतम पटेल ने किया.कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और भारत की एकता व अखंडता की शपथ ली.
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, एलआरडीसी गौरांग महतो, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, प्रखण्ड प्रमुख राजकुमारी देवी, उप प्रमुख इंदु देवी, निवर्तमान चेयरमैन शशि कुमार, बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, थाना प्रभारी पुअनि सौरभ चौबे, पूर्व चेयरमैन उषा देवी, रामेश्वर राम उर्फ छठन जी, झामुमो नेता छेदी खान, पूर्व मुखिया टुन्ना सिंह, राज अली, उमा देवी, तेतरी कुवार सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि “सरदार पटेल किसान के बेटे थे जिन्होंने बैरिस्टरी की पढ़ाई करने के बाद महात्मा गांधी के आंदोलन से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया. उनके कुशल नेतृत्व में देश की 562 रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर एक मजबूत भारत का निर्माण किया गया. उन्होंने कहा कि उनकी दृढ़ता, राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता और असाधारण नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें ‘लौह पुरुष’ कहा जाता है.
प्रखण्ड प्रमुख राजकुमारी देवी ने कहा कि “पटेल की दूरदर्शी सोच को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है.”
वहीं अम्बेडकर चेतना परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि “सरदार पटेल उन महान विभूतियों में से हैं जिनके नेतृत्व में देश की सिविल सर्विसेज, स्वतंत्र चुनाव आयोग और मजबूत गणराज्य की नींव रखी गई. आज हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए.
कार्यक्रम में थाना पुलिस अधिकारी श्रीनिवास शर्मा, टुनटुन कुमार, मुकेश कुमार, अजित सिंह, जेएलकेएम नेता सोनू कुमार पटेल, संतोष पटेल, विजय कुशवाहा, मनोज शर्मा, राकेश पटेल, अजित चौधरी, प्रदीप पटेल, अजय पटेल, रंजन चौधरी, सुधीर कुमार पटेल, रामाशीष चौधरी, अन्तु चौधरी, बैजनाथ चौधरी, सूर्यनाथ पासवान, दिनेश पासवान, शक्ति पासवान, उमेश पटेल, बीरेंद्र क्रांतिकारी, राजा पटेल, प्रवीण कुमार, प्रदीप कांशयकार, कुलवंत पटेल, रमेश चौधरी, गुड्डू चौधरी, योगेंद्र चौधरी, मोहित, बजरंगी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे
यह भी पढ़ें: बरवाडीह: मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस