प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी पर तेजस्वी यादव का बयान, 'भाजपा नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री'
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल न होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं है.
तेजस्वी यादव ने दावा किया, "भाजपा के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे ही नहीं. यह स्पष्ट है."
प्रधानमंत्री मोदी के 'कट्टा' वाले बयान पर पलटवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि तेजस्वी ने खुद को मुख्यमंत्री "कट्टा के नोक पर" घोषित करवाया है. इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया.
राजद नेता ने कहा, "जिसकी जैसी सोच है उसकी वैसी भावना है. हो सकता है नरेंद्र मोदी ने और लोगों को गठबंधन में जोड़ने के लिए कट्टा का इस्तेमाल किया होगा."
उन्होंने प्रधानमंत्री की भाषा पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मैं इस पर कोई टीका टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन प्रधानमंत्री जी की भाषा सुनिए मैं आज तक कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो कट्टा की बात करता हो."
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मुद्दों पर ध्यान होता है. उन्होंने कहा, "गुजरात में जाएंगे तो फैक्ट्री की बात करेंगे, सेमीकंडक्टर की बात करेंगे. बिहार आएंगे तो कट्टे की बात करते हैं."
यह भी पढ़े: वैशाली के धनौती में बड़ा हादसा; ओपिनियन सर्वे टीम की कार और ट्रक में जोरदार टक्कर