बिहार

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को CM पद की शपथ लेने के लिए दी बधाई, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी हैं. उन्होंने लिखा कि "आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को शुभकामनाएँ." तेजस्वी ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार जिम्मेदारीपूर्वक लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी, अपने वादे और घोषणाओं को पूरा करेगी और बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक एवं गुणात्मक बदलाव लाएगी.

यह भी पढ़े:  पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार