हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर एक बाइक सवार की तेज रफ

तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को कुचला मौके पर गई जान ,हादसे के बाद ड्राइवर फरार

तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को कुचला मौके पर गई जान ,हादसे के बाद ड्राइवर फरार

अपने घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर नीचे गिर गया और केंटर का टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई । यह भीषण हादसा हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर गन्ना सेंटर के पास हुआ।

रुद्रपुर की ओर से आया अनियंत्रित केंटर

शमशेर सिंह हल्द्वानी से मोटाहल्दू स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रुद्रपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित केंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीपी नगर पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 47 वर्षीय व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक केंटर सहित मौके से फरार हो गया, पुलिस फिलहाल उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शमशेर सिंह (47) निवासी गंगापुर कबड़वाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से ही केंटर चालक फरार है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।