भाजपा “बाबरी मस्जिद” के नाम पर मस्जिद निर्माण की विरोधी : सुवेंदु अधिकारी
West bengal : भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा मे विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा “बाबरी मस्जिद” के नाम पर मस्जिद निर्माण की विरोधी है। अपने-अपने धर्म के आधार पर हिंदू मंदिर, मुस्लिम मस्जिद क्रिश्चियन चर्च बना सकते हैं, लेकिन बाबरी मस्जिद का समर्थन नहीं किया जा सकता। बाबरी मस्जिद के नाम से मस्जिद बनाने पर हूमायूं कबीर का समर्थन नहीं किया जा सकता।
उन्होंने राज्य सरकार और हुमायूं कबीर के बीच सांठगाठ का आरोप लगाया और कहा कि राज्य पुलिस के संरक्षण में छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद के शिलान्यास समारोह संपन्न होगा। टीएमटी से निष्काषित विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदांबाद जिले के तहत रेजीनगर में छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद के निर्माण बाबत शिलान्यास समारोह करेंगे। इलाके में तनाव है और कानून व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए काफी संख्या में राज्य पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। बीएसएफ और केंद्रीय पुलिस बल भी तैनात है।
समाज और देश को..
उन्होंने कहा कि मुगल बाहर से आए और इस देश पर कब्जा किया। हिंदुओं पर जुल्म किया। मंदिरों को तोड़ा और महिलाओं की इज्जत लूटी। इसका कैसे किसी समाज और देश को स्वीकार हो सकता है। हुमायूं कबीर अपने धर्म के नाम पर मस्जिद बना सकते हैं। इस पर कोई एतराज नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हूमायू कबीर टीएमसी से निष्कासिक हैं। लेकिन राज्य की पुलिस उन्हें बाबरी मस्जिद बनाने से नहीं रोक रही है। मुख्यमंत्री ममत बनर्जी के हथ में ही पुलिस विभाग है।
हूमायूं कबीर कभी कांग्रेस और भाजपा में रह चुके हैं। वे कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेता माने जाते रहे हैं। कई मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी ओर उनके बीच टकराव की स्थिति बनी, लेकिन बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर के बीच सबसे ज्यादा टकराव की स्थिति बन गई कि टीएमसी ने हुमायूं कबीर को निष्काषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-first-reaction-after-welcoming-putin/99935