भारत दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतर्राष्ट्रीय कानून के पालन का समर्थन करता है : राजनाथ सिंह
ASEAN : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत आपदा राहत, आतंकवाद-निरोध और समुद्री सुरक्षा में योगदान देता है और दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतर्राष्ट्रीय कानून के पालन का समर्थन करता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि मैं भारत में आयोजित होने वाले आसियान-भारत समुद्री अभ्यास और अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 में सभी आसियान सदस्य देशों की भागीदारी की आशा करता हूं. ये आयोजन नौसैनिक सहयोग को और मज़बूत करेंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतर-संचालन बढ़ाएंगे और समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में मदद करेंगे. मैं आसियान और एडीएमएम प्लस के अध्यक्ष के रूप में मलेशिया को इस बैठक के प्रभावी आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं. हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और प्रगति के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए हम जल्द फिर मिलेंगे.
हम आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा जल्द पूरी होने की आशा करते हैं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज की अनिश्चित दुनिया में जहां कई पुरानी मान्यताएं और अपेक्षाएं बदल रही हैं, मैं मानता हूं कि आसियान-भारत संबंध स्थिरता का एक मज़बूत आधार बना रहेगा. आसियान और भारत दोनों ने तेज़ आर्थिक विकास दिखाया है. स्वाभाविक रूप से हम दोनों बेहतर आर्थिक संबंधों की तरफ देखते हैं, जिससे आपसी समृद्धि बढ़ेगी. आसियान के साथ व्यापार संबंधों को और मज़बूत करने के लिए हम आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा जल्द पूरी होने की आशा करते हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nda-releases-manifesto-for-bihar-assembly-elections-promises-crore-jobs/96008