घाघरा के आरंगी गांव में नाबालिक की आत्महत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत गुमला/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के आरंगी गांव में नाबालिक संजू उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार संजू उरांव बुधवार की रात अपने दादा दादी के साथ खाना खाया और खाकर अपने रूम में सोने चला गया. दादी दादा भी अपने रूम में सोने चले गए. वही घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ संजू उरांव का शव ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह देखा. इसके बाद इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र उरांव को दिया. पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र उरांव घाघरा थाना को इसकी सूचना दी. मृतक के पिता बाहर कमाने गए है जबकि उसकी मां नहीं है. अपने दादा-दादी के साथ ही घर पर रहता था. घटना किस कारण से हुई कोई पता नहीं चल सका है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हैं.
यह भी पढ़े: भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया