झारखंड
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के छात्रों को दीक्षांत समारोह का इंतजार
प्रियेश कुमार/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के स्टूडेंट को लंबे समय से दीक्षांत समारोह का इंतजार कर रहे है. इस विश्वविद्यालय की स्थापना 2017 में हुई है. पहली और अंतिम बार दीक्षांत समारोह 2021 को हुआ था. इसके बाद चार साल से अधिक गुजर गए लेकिन दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं हुआ. कई बार दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू हुई. संभावित तिथि और मुख्य अतिथि तक का चयन हो गया लेकिन कुछ न कुछ कारणों से दीक्षांत समारोह टलता गया. इस क्रम में कई कुलपति आए. ऐसा नहीं है कि छात्रों को डिग्री नहीं दी जा रही है. जरूरत मंद यूनिवर्सिटी में आवेदन देकर और पूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर खुद से डिग्री ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गांडेय के मेदनीसारे में अबुआ साथियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू