भारत में छात्र प्रदर्शनों के बीच बिहार के CM सम्रा

NEET Paper Leak पर बोले CM सम्राट - देश की सबसे बड़ी ताकत युवा

NEET Paper Leak पर बोले CM सम्राट

देश की राजधानी दिल्ली समेत बिहार भी छात्रों के प्रदर्शन की आग में झुलस रहा है। पटना के बाद कटिहार में छात्रों पर पुलिस को लाठी चली। बेगूसराय में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर ताजा हालात कुछ ठीक नहीं कहे जा सकते। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने युवाओं के लिए बड़ी अपील की है। 

देश की सबसे बड़ी ताकत युवा

CM सम्राट चौधरी ने कहा है कि 'युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलेगी और किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है।' उन्होंने PM नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए गए पोस्ट को रीपोस्ट भी किया है। 

‘हम बात करने को तैयार’

दूसरी ओर दिल्ली में मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि हर विषय पर हमने पहले भी कहा है और अब भी कह रहे हैं कि हम जांच के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हम फास्ट-ट्रैक कोर्ट लाएंगे ताकि जो भी इसके अपराधी हैं, जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए। जब PM नरेंद्र मोदी कोई संकल्प लेते हैं, तो देश और दुनिया जानती है कि उसको सिद्धी तक पहुंचाना है।