महिलाएं स्टाकिंग से डरें नहीं, प्रतिवाद करें
महिलाएं स्टाकिंग से डरें नहीं, प्रतिवाद करें
डरीं तो हो जाएगी हर्ट की बीमारी
श्रेया शर्मा
नई दिल्ली। स्टाकिंग (Stalking ) क्या होता है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य पर इसका कितना असर होता। कई बार महिलाएं इस भय से बाहर नहीं निकल पातीं और गंभीर बामारियों की चपेट में आ जाती हैं। कैसे यह किसी मिहला को लिए दुखद बना जाता है।
क्या होता है स्टाकिंग
किसी ने आपका पीछा किया है? ऑफिस जाते वक्त वही अजनबी रास्ते में मिल जाता है…ऑनलाइन कोई बार-बार मेसेज करता है…या फिर कोई आपकी हर हरकत पर नज़र रखता है —वो डर, वो बेचैनी, वो "क्या मैं सुरक्षित हूँ?" वाला सवाल यही कहलाता है स्टाकिंग,और अब साइंस ने ये साबित कर दिया है कि ये डर सिर्फ मन को नहीं, दिल को भी बीमार बना देता है। सोचिए, जब कोई महिला रोज़ इस डर के साथ जीती है कि कोई उसे देख रहा है, पीछा कर रहा है तो उसके अंदर जो स्ट्रेस हार्मोन बनते हैं, जो धीरे-धीरे उसके हृदय को नुकसान पहुंचाने लगते हैं।
नई रिसर्च के मुताबिक, जो महिलाएं स्टॉकिंग या लगातार डर की स्थिति से गुजरती हैं,उनमें हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा 40% तक बढ़ जाता है! क्योंकि जब हमारा शरीर खतरे को महसूस करता है, तो वह fight या flight मोड में चला जाता है। इससे heartbeat तेज़ हो जाती है, blood pressure बढ़ता है, नींद टूटती है, भूख कम होती है,और धीरे-धीरे दिल की नसें कमजोर पड़ने लगती हैं। यानि जो डर हम रोज़ महसूस करते हैं । वह चुपचाप दिल की सेहत पर वार कर रहा होता है।
अक्सर महिलाएं सोचती हैं —
अरे छोड़ो, वो तो बस देख रहा है, कुछ करेगा तो नहीं , पर सच ये है कि हर बार का डर, हर बार की चुप्पी, आपके दिल को कमजोर बनाती जाती है डरना । आपकी गलती नहीं है, लेकिन चुप रहना भी समाधान नहीं है। ऐसी स्थित में सबसे पहले, किसी भरोसेमंद इंसान से बात करें, दोस्त, परिवार या ऑफिस के किसी सीनियर से। जरूरत पड़े तो पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करें। खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से संभालें, मेडिटेशन, योग, हल्का म्यूज़िक और हेल्दी डाइट अपनाएं, और सबसे ज़रूरी, दिल की जांच करवाना न भूलें। क्योंकि दिल की बीमारियाँ धीरे-धीरे पनपती हैं।
याद रखिए
स्स्टाकिंग किसी के पीछा करने की बात नहीं, ये एक ऐसा slient अटैक है जो आपकी दिल की धड़कनों तक पहुंच जाता है। और इसलिए, अपने दिल की सुनिए… डर के आगे नहीं, डर के खिलाफ खड़े होइए।