बिहार
तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, एक की मौत, लगभग 16 लोग बेतिया रेफर
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग पर विशुनपुरवा के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक तेज़ रफ्तार कार ने बारातियों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत सामुदायिक हॉस्पिटल लौरिया में हो गई. मृतक की पहचान दिनेश कुमार (पिता- मुंशी कुशवाहा), निवासी बिशनपुरवा के रूप में हुई हैं.
बारात नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया से बिशनपुरवा आई हुई थी. इसी दौरान मुख्य सड़क पर अचानक कार अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ में घुस गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.