बीकानेर की स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारी की आग से

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

हम सोच नहीं सकते कि जिस काम को हम करने निकले हैं वहाँ मौत हमारा इंतज़ार कर रही हो ऐसा ही एक मामला बीकानेर से सामने आया जहा स्मार्ट मीटर कंपनी में काम करने वाले युवक की झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की 14 जुलाई को मौत हुई थी, जिसके बाद 15 जुलाई को परिजनों ने कंपनी से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी में कार्यरत लक्ष्मण सिंह से जुड़ा है, जो कंपनी में इंचार्ज के पद पर काम कर रहा था।

अनूपगढ़ में थी पोस्टिंग

अनूपगढ़ निवासी रेवंत सिंह राजपूत ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनका बेटा लक्ष्मण सिंह स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी में बतौर इंचार्ज काम करता था। उसकी पोस्टिंग श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में थी।

नौकरी से हटाने का लगाया आरोप

एफआईआर के अनुसार कंपनी के बीकानेर डिवीजन के अधिकारियों ने लक्ष्मण सिंह को काम से हटा दिया था। परिजनों का आरोप है कि फर्जी आदेश जारी कर उसे नौकरी से हटाया गया।

जानकारी लेने बीकानेर ऑफिस पहुंचा था

रेवंत सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि लक्ष्मण सिंह एक जुलाई को खुद को हटाए जाने के संबंध में जानकारी लेने के लिए बीकानेर डिवीजन ऑफिस पहुंचा था। आरोप है कि वहां उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई।

पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान लक्ष्मण सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इसके बाद उसे तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 14 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत नीतिश माथुर और एकराज पंवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।