चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण

टीएमसी एसआईआर के विरोध में पहले अधिक मुखर

टीएमसी एसआईआर के विरोध में पहले अधिक मुखर

नवंबर के पहले सप्ताह में कोलकाता में बड़ी रैली करेगी

कोलकाता। चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी पहले से और अधिक मुखर हो गई है। वह नवंबर के पहले सप्ताह कोलकाता में बड़ी रैली करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उसमें सिरकत करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में रैली आयोजित होगी। जानकारों के मुताबिक टीएमसी एसआईआर के विरोध में रैली कर एक ती से दो निशाना साधना चाहती है। एक, अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए वह चुनाव आयोग और बीजेपी, दोनों को अपनी ताकत दिखाना चाहती है तो दूसरी तरफ अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट और सक्रिय करना। छठ त्योहार के बाद रैली को कामयाब करने की मुहिम तेज की जाएगी। ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा है वे काली पूजा और छठ में पेजा आयोजकों व उपासकों का मददगार होकर आम लोगों के करीबी बने। छठ में छठव्रतियों को पूजा की सामग्री, फलफूल वितरण कर पार्टी की साख मजबूत करें । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में एसआईआर शुरू करने के वक्त से ही उसका विरोध आरंभ कर दिया और तब से लगातार मुखर होते गई हैं । एसआईआर के बारे में विस्तार से जानकारी लेने और जिलाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से चार सदस्यीय टीम जब आई थी तब ममता बनर्जी ने उसके कार्यकलापों पर कड़ी टिप्पणी की थी।  चुनाव आयोग और एसआईआर के पक्ष में पूरी ताकत से बीजेपी के आगे आने से टीएमसी विरोध में पीछे नहीं रहना चाहती। बीजेपी ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में घुसपैठियों के नाम और चुनाव के लिए सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति के मामले में हुई अनियमितताएं को लेकर कई शिकायतें की है। चुनाव आयोग ने मिली शिकायतों फर गौर भी किया है।