नई दिल्ली। राजधानी के रोहिणी में देर रात बिहार में

बिहार के ‘सिग्मा गैंग’ का दिल्ली में सफाया

विनय कुमार पुलिस महानिदेशक बिहार

बिहार के ‘सिग्मा गैंग’ का दिल्ली में सफाया

देर तक चली मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर

बिहार चुनाव में आतंक मचाने की तैयारी में थे

नई दिल्ली। राजधानी के रोहिणी में देर रात बिहार में वांछित चार कुख्यात बदमाश एक बड़े एनकाउंटर में मारे गए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की ज्वाइंट टीम ने मिलकर इस इस कार्रवाई को अंजाम दिया।  ये बदमाश बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वहां आतंक मचाने की साजिश रच रहे थे। यह मुठभेड़ 22-23 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चली। इसमें पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें चारों बदमाशों को गोलियां लगीं। सभी को बाद में इलाज के लिए रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया। वहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) शामिल हैं। रंजन, बिमलेश और मनीष, सभी बिहार के सीतामढ़ी ज़िले के रहने वाले थे, जबकि अमन ठाकुर दिल्ली के करावल नगर के शेरपुर गांव का था।