वेस्टइंडीज 140 रन पर 4 विकेट खोकर संकट में
भारत वेस्टइंडीज क्रिकेट टेस्ट
वेस्टइंडीज 140 रन पर 4 विकेट खोकर संकट में
यशस्वी के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी जमायख सैकड़ा
नयी दिल्ली।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच दूसरे दिन मेजबान बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक और टेस्ट शतक जड़ते हुए नाबाद 129 रन की पारी खेली। लेकिन युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक बनाने से चूक गये। यशस्वी 175 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज भारत 5 विकेट पर 518 रन (पारी घोषित) के स्कोर के जवाब में महज 140 रन पर चार बल्लेबाजों को गंवाकर एक बार फिर संकट में नजर आ रही है।
यशस्वी और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन पर घोषित कर दी। जवाब में वेस्टइंडीज ने शनिवार को स्टंप्स तक 43 ओवर में चार विकेट गंवाकर महज 140 रन ही जुटा सकी। वेस्टइंडीज टीम भारत के पहली पारी के स्कोर से अभी भी 378 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय टेविन इमलाच 31 और शाई होप 18 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे।
वेस्टइंडीज की ओर से पारी की शुरुआत में जॉन कैंपबेल अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए, लेकिन इसके बाद टेगनराइन चंद्रपॉल और ऐलिक अथानाजे ने 66 रनों की अहम साझेदारी निभाकर टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, चंद्रपॉल की गलती ने जैसे पूरी लय तोड़ दी। इसके बाद एक छोटे से झटके में मेहमान टीम 87/1 के स्कोर पर मजबूत लग रही वेस्टइंडीज ने से 107 स्कोर पर ही चार विकेट खो दिये और संकट में घिर गयी। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज को तीन बड़े झटके दिए। उन्होंने जॉन कैंपबेल (10), टैगेनारिन चंद्रपॉल (34) और कप्तान रोस्टन चेज (0) का शिकार किया। वहीं, कुलदीप यादव ने एलिक अथानाजे (41) को अपने जाल में फंसाया।
इससे पहले भारत ने दूसरे दिन दो विकेट पर 318 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन यशस्वी और गिल के बीच तालमेल सही नहीं बैठ पाने के कारण जायसवाल रन आउट हो गए और दोहरा शतक लगाने से चूक गए। इसके बाद गिल ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। नीतीश अर्धशतक नहीं लगा सके और 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू किया। उन्होंने दूसरे सत्र में करियर का 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। जुरेल भी अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 44 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान शुभमन गिल (नााबाद 129) ने शतक लगाया। यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की पारी खेली। वो कप्तान शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी की वजह से रन आउट हुए और डबल सेंचुरी पूरी करने से चूक गए। साई सुदर्शन ने 87 और नीतिश कुमार रेड्डी ने 43 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिए, जबकि रोस्टन चेज को एक विकेट मिला।