भारतीय शेयर बाजार में बीते दो कारोबारी दिनों से जा

शेयर मार्केट में दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, रियल्टी, बैंकिंग, PSE शेयरों में रही तेजी

शेयर मार्केट में दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, रियल्टी, बैंकिंग, PSE शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स 575 अंक चढ़ा, निफ्टी 25300 के ऊपर हुआ बंद

मुंबई।  भारतीय शेयर बाजार में बीते दो कारोबारी दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी इंडेक्स खुलते ही तेज छलांग लगाता हुआ नजर आया। वैश्विक संकेतों में सुधार से भारतीय बाजार ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मजबूती दिखाई। बैंकिंग और मिडकैप शेयरों में रिकवरी ने बाजार को सहारा दिया।

शेयर बाजार में बुधवार को दिखी जोरदार रैली के कारण सेंसेक्स 575 अंकों या 070 फीसदी की शानदार तेजी के साथ 82,605.43 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 25,300 के आंकड़ा पार कर लिया। निफ्टी 50 इंडेक्स 178 अंक या 0.71 प्रतिशत चढ़कर 25,323.55 के लेवल पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी मीडिया इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। इनमें सबसे ऊपर निफ्टी रियलटी और निफ्टी पीएसयू बैंक रहा।

बीते करोबरी दिन मंगलवार को सेंसेक्स में 350 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। बाजार खुलने के साथ ही आज बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 300 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर हरे निशान में पहुंच गया वहीं तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty ने भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। इस बीच खास बात ये है कि डिमर्जर के बाद Tata Motors के शेयर लार्जकैप कैटेगरी में सबसे तेज भागते नजर आये। 

शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 82,029.98 की तुलना में उछलकर 82,197.25 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में ये तेज रफ्तार पकड़ते हुए 82,384 पर ट्रेड करता हुआ नजर आने लगा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 25,145 की तुलना में चढ़कर 25,181.95 पर ओपन हुआ और फिर 25,257.25 तक उछल गया।

आज चढ़ने वाले प्रमुख शेयर -  बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 4 फीसदी की तूफान तेजी दर्ज की, जबकि नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी 3.91 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद बजाज फिनसर्व के शेयरों में 3.21 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयरों में 2.46 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखी गई। वहीं, L&T के शेयर भी 2.26 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। आज के गिरने वाले प्रमुख शेयर -  दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक के शेयर 1.38 प्रतिशत की सबसे अधिक गिरावट दर्ज किए, जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में 1.17 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद इन्फोसिस के शेयर 1.05 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए, जबकि एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।