भारतीय शेयर मार्केट में अक्टूबर एक्सपायरी के दिन ब

शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बीच फ्लैट क्लोजिंग

शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बीच फ्लैट क्लोजिंग

मेटल, बैंकिंग सेक्टर ने संभाला, IT ऑयल कंपनियों पर दिखा दबाव

मुंबई।

भारतीय शेयर मार्केट में अक्टूबर एक्सपायरी के दिन बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक समय सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरकर दिन के निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि जल्दी ही बाजार का मूड बदला और शानदार रिकवरी आई। पर दोपहर बाद बाजार फिर से गिरने लगा और दोपहर ढाई बजे सेंसेक्स 400 अंक तक टूट गया। दिन के कारोबार दौरान सेंसेक्स 85,000 के करीब पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 26,000 का लेवल पार किया था। लेकिन आखिरी के 15 मिनट में सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार रिकवरी दिखी और दोनों इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर मार्केट में कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए। सेंसेक्स 150.68 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 84,628.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 29.85 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 25,936.20 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग रही। बैंक निफ्टी 156 प्वाइंट ऊपर चढ़कर बंद हुआ। PSU बैंक, मेटल शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, IT, PSE इंडेक्स गिरकर बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान मेटल और बैंकिंग शेयरों ने बाजार को संभाला, जबकि IT और कुछ ऑयल कंपनियों पर दबाव दिखा।

मेटल सेक्टर आज बाजार का हीरो रहा। कई ब्रोकरेज हाउस ने इन शेयरों ने के लिए पाजिटिव संकेत दिये थे। इस कारण टाटा स्टील और JSW स्टील में जबरदस्त तेजी रही। मेटल शेयरों में शॉर्ट कवरिंग ने भी तेजी को बल दिया। टाटा स्टील और JSW दोनों टॉप निफ्टी गेनर्स रहे। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 471.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 471.92 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 63,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 63,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

इस दौरान IT शेयरों में बिकवाली दिखी जिससे निफ्टी पर थोड़ा दबाव बना। निवेशक महंगे वैल्यूएशन और ग्लोबल डिमांड को लेकर सतर्क रहे। इंफोसिस, टीसीएस जैसे दिग्गजों में हल्की कमजोरी दर्ज हुई। 

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर कर -

सेंसेक्स पैक से सबसे अधिक उछाल टाटा स्टील के शेयरों ने बढ़त हासिल की है। ये लगभग 3 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुए, जबकि L&T के शेयरों 1.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर 0.81 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 0.54 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है। इसके अलावा, भारती एयरटेल के शेयर 0.45 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुए।

आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर कर -

दूसरी तरफ, टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। ये 1.54 प्रतिशत टूटकर बंद हुए, जबकि ICICI Bank के शेयर 1.05 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए। इसके बाद टेक महिंद्रा के शेयर 1.03 प्रतिशत कमजोर होकर बंद हुए, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर 1 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 0.98 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ।