शेयर बाजार चार दिन बाद हरे निशान मेंं बंद हुए
शेयर बाजार चार दिन बाद हरे निशान मेंं बंद हुए
सेंसेक्स 158.51 अंक चढ़ जबकि निफ्टी 47.75 अंक बढ़त के साथ 26,033.75 पर बंद हुआ
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद आज हरियाली देखने को मिली। बाजार आज सुबह गिरावट के साथ खुला। कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। दोपहर बाद ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से मार्केट के सेंटीमेंट को मजबूती मिली। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। इससे पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में गिरावट के चलते इस तेजी का असर सीमित रहा।
शेयर मार्केट में बीएसई सेंसेक्स 158.51 अंक या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 85,265.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 47.75 अंक या 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 26,033.75 के स्तर पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 60 प्वाइंट गिरकर 59,289 पर बंद हुआ मिडकैप 16 प्वाइंट गिरकर 60,300 पर बंद हुआ।
मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ है। आज IT शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, FMCG और ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीददारी दिखी बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। रुपया आज 21 पैसा मजबूत होकर 89.98 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।
आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर -
कारोबार में आज पेट्रोनेट LNG, कोफोर्ज और CAMS ने क्रमशः 4.54 फीसदी, 2.81 फीसदी और 2.52 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। HFCL और एस्ट्रल लिमिटेड के शेयरों में भी क्रमशः 2.43 फीसदी और 2.21 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। हिटाची एनर्जी, कायन्स टेक, बायोकॉन, अंबर इंटरप्राइज और सुजलॉन एनर्जी क्रमशः 7.57 फीसदी, 6.20 फीसदी, 5.21 फीसदी, 3.94 फीसदी और 3.18 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों ने 1.48 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है, जबकि BEL के शेयर 1.27 प्रतिशत बंद होकर बंद हुए। इसके बाद टेक महिंद्रा में 1.26 प्रतिशत और इन्फोसिस में 0.93 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं, HCL Tech में 0.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर -
गिरने वाले शेयरों में हिटाची एनर्जी, कायन्स टेक, बायोकॉन, अंबर इंटरप्राइज और सुजलॉन एनर्जी क्रमशः 7.57 फीसदी, 6.20 फीसदी, 5.21 फीसदी, 3.94 फीसदी और 3.18 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे। मारुति सुजुकी के शेयर 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि इटरनल के शेयर 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर क्लोज हुए। इसके बाद कोटक बैंक के शेयरों ने 0.53 और टाइटन कंपनी के शेयर 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, HDFC Bank के शेयरों ने 0.39 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ेंः
जीडीपी गणना के लिए बेस ईयर अब 2022-23 होगा
https://www.primenewsnetwork.in/india/gdp-base-year-change-2022-23/99851