नामांकन रद्द होने के बाद भी अपनी जिम्मेदारी नहीं भूलीं सीमा सिंह, सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों से मिलने पहुंचीं
पवन कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
छपरा/डेस्क: मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद भी वह विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में पीड़ितों से मिलने सदर अस्पताल छपरा पहुंचीं. जहां सीमा सिंह ने मिर्जापुर वाजिद भोरहा में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट कांड के पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीमा सिंह ने अपने नामांकन रद्द होने पर कहा कि उन्हें निर्वाचन आयोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है, जो होगा, अच्छा ही होगा. उन्होंने कहा कि “मैं अब मढ़ौरा से जाने वाली नहीं हूं, मढ़ौरा में ही रहकर जनता के दुःख-सुख में शामिल रहूंगी.
यह भी पढ़ें: बांका: 30 साल राजद में सक्रिय रहे प्रधान महासचिव मिठन यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा