क्राइम

स्कूल में मारपीट! दानापुर में युवक ने स्कूल प्राचार्य और शिक्षक की पिटाई करते हुए सोने की चेन छीनी

राजू राज/न्यूज11  भारत

दानापुर/डेस्क: दानापुर थाना क्षेत्र के लखनी बिगहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व शिक्षक के साथ  मोहल्ले के एक युवक ने गाली-गलौज देते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है. शिक्षक के गले से सोने के चेन छीन लेने का आरोप लगाया है. यह घटना थाना क्षेत्र के लखनीबिगहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को दोपहर में घटी है. इस संबंध में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य निरंजन कुमार ने स्थानीय थाना में मोहल्ले के मनोज सिंह के पुत्र लड्डू कुमार के विरुद्ध नामजद लिखित शिकायत किया है.

इस घटना के बाद स्कूल के बच्चों डर-सहमे हुए है. घटना के बारे में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य निरंजन कुमार ने बताया कि दोपहर स्कूल  में मोहल्ले के मनोज सिंह के पुत्र लड्डू कुमार आया और मुझे गाली-गलाैज करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा तो स्कूल में पदस्थापित शारीरिक प्रखंड शिक्षक उमेश सिंह ने बीच बचाव करने आये तो उनके साथ  गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और उनके गले से सोने के चेन छीन लेने का आरोप लगाया है. मुझे और उमेश को  गोली मारने की धमकी देते हुए स्कूल नही आने की चेतावनी दी है. जिससे प्रभारी प्राचार्य , शिक्षक व बच्चों डर-सहमे हुए है. शिक्षक उमेश सिंह ने बताया कि सुरक्षा प्रदान नही मिलेगा तो स्कूल को बंद रखा जायेगा. प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि मामले की छानबीन किया जा रहा है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: मुंगेर विधायक कुमार प्रणय जीतने के बाद अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करने विधिज्ञ संघ मुंगेर पहुंचे