सावन के पहले दिन वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में 50,

सावन की शुरुआत पर विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, CM योगी ने किए दर्शन

सावन की शुरुआत पर विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़

आज से सावन शुरू हो गया है। सुबह से ही वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी हैं। बाबा विश्वनाथ का फूलों से श्रृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद से अब तक 50 हजार से ज्यादा भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

CM योगी ने किए बाबा के दर्शन

सुबह साढ़े 8 बजे CM योगी भी काशी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काल भैरव के दर्शन कर आरती की। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और फिर भस्म चढ़ाई। वह काशी की गलियों में घूमे। वहां के दुकानदारों से पूछा- "इंतजाम में कोई कमी तो नहीं है?" उन्होंने एक दुकान में बैठे बच्चे को दुलारा। उसे चॉकलेट दी। CM योगी ने अफसरों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में कोई दिक्कत न हो। बता दें कि पिछले साल की तरह इस बार भी सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन पर रोक रहेगी।

कांवड़ियों का रेला 

इधर, UP की सड़कों और हाईवे पर कांवड़ियों का रेला दिखने लगा है। मुजफ्फरनगर में एक कांवड़िया 500 रुपए की नोटों से सजी कांवड़ लेकर पहुंचा। बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक चल रही है, जिसमें DGP राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और 9 जिलों के डीएम शामिल हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु अपनी दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। पोते ने अपनी दादी के लिए की गई मन्नत पूरी करने के लिए यह यात्रा शुरू की है।