मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के लौना मे

CM सम्राट चौधरी ने किया 10 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन, विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन

CM सम्राट चौधरी ने किया 10 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे। उन्होंने किसान वैदिक उच्च विद्यालय, लौना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए चयनित 10 मॉडल विद्यालयों का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। इसके बाद आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया और असरगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन की शुरुआत की गई।

CM का स्वागत

मुख्यमंत्री सम्राट का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:35 बजे किसान वैदिक उच्च विद्यालय, लौना स्थित हेलीपैड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, गन्ना उद्योग विभाग एवं मुंगेर जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक राजीव सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन 

मुख्यमंत्री चौधरी ने सरस्वती विद्या निकेतन, लौना परिसर से रिमोट के माध्यम से जिले के चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का समेकित उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय भ्रमण भी किया। एक क्लास में पहुंचकर शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली और विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और विद्यालय की गतिविधियों पर बातचीत की। CM ने विद्यालय परिसर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन 

विद्यालय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हरपुर पहुंचे, जहां दोपहर करीब 2:20 बजे स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद थाना भवन का निरीक्षण करते हुए थाना अध्यक्ष कक्ष, हाजत और अन्य कमरों का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।