रुद्रपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी किशोर

रुद्रपुर कोतवाली में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, चाकू से पीड़िता को डराया

रुद्रपुर में नाबालिग से रेप

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली इलाके में एक नाबालिग किशोरी से रेप का मामला सामने आया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर रेप

पीड़ित की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ रुद्रपुर में रहती हैं। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला किशोर अक्सर उनकी नाबालिग बेटी को परेशान करता था। 25 जून को दोपहर के वक्त परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। तभी आरोपी किशोर उनके घर में घुस गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले उसे चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

चाकू से डरी किशोरी

पीड़िता ने विरोध करने और खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी के हाथ में चाकू होने के कारण वह डर गई। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी फिर वहां से चला गया। रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विवेचना प्रचलित है।