झारखंड

रांची: सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के सदर अस्पताल में तब तनाव फैल गया जब कैंसर विभाग में भर्ती मरीज उमेश साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने दावा किया कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी स्थिति बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने की कोशिश में जुट गई. अस्पताल प्रबंधन की टीम ने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजन लगातार डॉक्टरों और अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं. 

यह भी पढ़े: रांची में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर पुलिस का अभियान, बिना लाइसेंस और परमिट वालों पर भारी जुर्माना