झारखंड

स्टैंड के नाम ठेका लेकर रोड वसूली बंद हो, प्रशासन लाल पीली ट्रैफिक लाइट जल्द सुधारे - आनंद शंकर

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: सोमवार दोपहर 4:00 बजे  राज्य के सभी जिले के एसपी  के साथ   चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक वर्चुअल बैठक  की गई  .जिसको डी जी पी अनुराग गुप्ता ने कंडक्ट किया. इस बैठक में जो मुख्य बात सामने आई  की त्यौहार के  समय पुलिस प्रशासन जिले के व्यवसाईयों के साथ समन्वय  बनाकर काम करेगा.

डीजीपी महोदय ने यह अनुरोध किया की व्यवसाय और आमजन अपने मकान और प्रतिष्ठानों के सामने कैमरे लगाएंगे जो की 24 घटा चले.  देखा गया है कि कैमरे रात को बंद हो जाते हैं अतः कुछ ऐसी व्यवस्था  करें जो कि कैमरे 24 घंटे बराबर चलते रहे . अनुराग गुप्ता ने आश्वासन दिया की स्टेट का पूरा प्रशासनिक तंत्र इस बात का ध्यान रख रहा है कि  व्यवसायियों के साथ कोई भी समस्या ना हो .  ईज  ऑफ़ डूइंग बिजनेस में सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग हमेशा तत्पर रहेगा.

पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने अपनी बातों को बहुत ही स्पष्ट तरीके से रखते हुए बताया कि पलामू में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है जिसका  एक बहुत बड़ा कारण शहर में लगे ट्रैफिक लाइट है वह अगर लाल है तो लाल ही जलती  और हरी है तो हरि जलती रहती  .समय पर उसका परिवर्तन नहीं होता फल स्वरुप बाहर से आई गाड़ियां लाल देखकर खड़ी हो जाती उन्हें जब स्थानीय लोग बताते भाई जाइए तब वह जाते .

दूसरी बड़ी समस्या जो इन दिनों उत्पन्न हुई है आनंद शंकर ने  बताया कि पलामू में निगम के द्वारा जो स्टैंड की बंदोबस्ती की गई है उसके बंदोबस्त ठेकेदार अनावश्यक भय दोहन  के चलते रोड पर आकर रंगदारी के तरीके से वसूली टैक्स वसूल रहे और पुलिस मूक दर्शन रहती जबकि निगम में टैक्सी स्टैंड का कांटेक्ट देते वक्त स्पष्ट है की एक टैक्सी स्टैंड में जब कोई रसीद कट गया तो शहर के किसी भी टैक्सी स्टैंड में पूरे दिन वह मान्य रहेगा लेकिन टैक्सी स्टैंड लेने वाले ठेकेदार अब तो रोड पर खड़ा होकर  रंगदारी के साथ वसूली करते जिसे रोकना चाहिए . डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता ने इसको संज्ञान लेकर पलामू आरक्षी अधीक्षक को इस पर त्वरित कार्रवाई हेतु पत्र लिखने को कहा .आर वी पी उदय शंकर दुबे ने बताया कि पलामू में जिला प्रशासन का सहयोग मिलता रहा है और पिछले दिनों परब भी शांतिपूर्वक ढंग  दुर्गा पूजा मनाया गया  .

पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महामंत्री इंद्रजीत सिंह डिंपल ने बताया कि पलामू में कोई भी ट्रैफिक थाना नहीं है जिसके चलते जो चालान कटता हैं उसके भुगतान के लिए अनावश्यक महीनो न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ते अतः उन्होंने  डीजीपी महोदय को अनुरोध किया और कहां आप सक्षम पदाधिकारी हैं कृपया संज्ञान लेते हुए तत्काल ट्रैफिक थाना की व्यवस्था की जाए . जिस पर डि जी पी महोदय ने मुस्कुराते हुए  सहमति प्रदान जताई. आज  वर्चुअल बैठक में  चेंबर के एग्जीक्यूटिव सदस्य सुमित अग्रवाल भी उपस्थित थे 

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हुसैनाबाद में भाजपा विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन