झारखंड

रांची में स्नैचिंग की घटना: महिला के गले से सोने की चेन छीनी

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में स्नैचिंग की एक घटना सामने आई है. अरगोड़ा के साकेत विहार कॉलोनी की रहनेवाली एक महिला स्नैचिंग का शिकार हुई हैं. जानकारी के अनुसार, सोहराय भवन के पास ही बाइक सवार स्नैचरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. स्नैचर महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. इस घटना को लेकर महिला ने अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़े: Breaking: कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक