राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्यो

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस का भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर राजस्थान में पहली बार राज्य स्तरीय आयोजन हुआ। CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने 13 करोड़ के डमी चेक, भूमि आवंटन पत्र बांटे। इस दौरान CM ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि 70 साल राज करने के बावजूद कांग्रेस ने लघु उद्योगों की अनदेखी कर सिर्फ तुष्टिकरण किया है। PM मोदी के नेतृत्व में MSME को नई गति मिली। राजस्थान 33 लाख इकाइयों के साथ देश में चौथा बड़ा MSME राज्य है। युवाओं को 1 करोड़ तक ब्याज-मुक्त ऋण, 30 दिन में स्वीकृति, डायरेक्ट अलॉटमेंट से 1600 भूखंड आवंटित किए। 

कांग्रेस पर बरसे CM

कार्यक्रम में CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस पर जमकर बरसे। CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 70 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद पार्टी ने लघु उद्योगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी कहा कि राजस्थान उद्योग क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

छोटे उद्योगों को नई गति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 70 वर्षों से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने लघु उद्योगों और देश के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने केवल तुष्टिकरण की राजनीति की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है और MSME क्षेत्र के माध्यम से छोटे उद्योगों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और यमुना जल परियोजना को लेकर 29 जून को MOU होने जा रहा है।