धनबाद स्टेशन प्लेटफार्म नंबर सात पर सेल्फी ले रहे युवक पर गिरा रेलवे का स्लीपर, मौत, एक घायल
अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: सुदामडीह के रहने वाले जोखन पासवान का दुर्गोत्सव के उत्साह मातम में बदल गया. दरअसल उनका 14 वर्षीय पुत्र जीत कुमार पासवान धनबाद दुर्गापूजा घुमने आया था. उसके साथ उसका ममेरा भाई 15 वर्षीया साहिल कुमार पासवान भी था. दोनों पुराना बाजार रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर प्लेटफॉर्म नंबर 7 के समीप जमा लोहे के स्लीपर के पास खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक लोहे के स्लीपर का प्लेट खिसक गया और स्लीपर भरभरा कर नीचे गिर गया. जीत और सहिल दोनों भारी- भरकम स्लीपर की चपेट में आए गए. आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े. सूचना पाकर आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों को उठाकर एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. ईलाज के दौरान जीत की मौत हो गई. साहित का पैर टूट गया है. उसका ईलाज चल रहा है. सूचना पाकर जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो पुत्र को शव देखकर चित्कार मारकर रो पड़े. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. दुर्गापूजा का उत्सवी माहौल मातम में बदल गया.
यह भी पढ़ें: चांडिल: श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा तिरुलडीह की मूर्ति का किया गया विधिवत विसर्जन