पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दो कार्यकाल में पांच वर

CM पुष्कर सिंह धामी ने पूरे किए अपने 5 साल के कार्यकाल, जानिए अबतक के बड़े फैसले

CM पुष्कर सिंह धामी के 5 साल पूरे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने दोनों लगातार कार्यकाल मिलाकर पांच साल पूरे कर लिए हैं। 4 जुलाई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार CM बने धामी अब उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 5 साल तक मुख्यमंत्री पद संभाला है।

CM धामी के 5 साल

उत्तराखंड के गठन के बाद प्रदेश की राजनीति लंबे समय तक नेतृत्व परिवर्तन और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजरती रही। BJP की सरकारों में भी कोई मुख्यमंत्री लगातार 5 वर्ष तक पद पर नहीं रह सका। ऐसे में CM धामी का यह कार्यकाल पार्टी के इतिहास में एक नया अध्याय माना जा रहा है।

UCC और नकल विरोधी कानून

5 साल के अपने कार्यकाल में धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ कार्रवाई, निवेश तथा रोजगार जैसे कई बड़े फैसले लिए। इन्हीं फैसलों के चलते धामी की पहचान उत्तराखंड से बाहर भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है।

CM धामी के बड़े फैसले

  • यूसीसी लागू कर देशभर में बनाई अलग पहचान 
  • नकल माफिया पर सख्ती, भर्ती प्रक्रिया में बढ़ा भरोसा 
  • महिलाओं को मिला 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण 
  • भ्रष्टाचार, माफिया और अवैध कब्जों पर चला अभियान 
  • निवेश और रोजगार पर रहा विशेष फोकस 
  • केंद्र से बेहतर तालमेल का मिला फायदा 
  • राष्ट्रीय राजनीति में भी बढ़ा कद 

सेवा सप्ताह

धामी के 5 साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार आज चार जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे राज्य में 'सेवा सप्ताह' मनाएगी। इस दौरान रोजगार, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तीकरण, उद्योग और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला मुख्यालयों पर चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजन शिविर, मैराथन, खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे।