पंजाब में नूरपुरबेदी क्षेत्र में 6 घंटे का लगेगा ल

पंजाब में नूरपुरबेदी क्षेत्र में 6 घंटे का लगेगा लंबा Powercut

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल हो सकती है

किसी तकनीकी डिफॉल्ट की स्थिति में कट बढ़ाया जा सकता

आवश्यक कार्य पहले निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें

बिजली गुल होने से घरेलू कार्यों व छोटे उद्योगों पर असर पड़ेगा

नूरपुरबेदी : 

पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) ने नूरपुरबेदी क्षेत्र में 30 अक्तूबर को निर्धारित बिजली कटौती की घोषणा की है। अबियाना फीडर के तहत आने वाले कई गांवों में रखरखाव एवं अन्य तकनीकी कार्यों के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कट का समय कम या अधिक भी हो सकता है। यदि रखरखाव कार्य समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। वहीं, किसी तकनीकी बाधा की स्थिति में कट का समय बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं से अपील है कि अपने आवश्यक कार्य पहले निपटा लें और वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करें।

...ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके

बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले इलाकों में नंगल, अबियाना, माधोपुर, दहीरपुर, बटारला, टिब्बा टप्परियां, हरिपुर फूलड़े, खड्ड बठलौर, नीली राजगिरी और खड्ड राजगिरी सहित आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कट आवश्यक रखरखाव और ट्रांसमिशन लाइनों के सुधार कार्यों के लिए लगाया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

उपभोक्ताओं से अपील, जरूरी तैयारी पहले कर लें 

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और बिजली उपकरणों का उपयोग सीमित रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से घरेलू कार्यों, दुकानों और छोटे उद्योगों पर असर पड़ेगा। हालांकि विभाग ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो।**