पंजाब के फरीदकोट में गुरुद्वारा बाबा शहीद सिंह तप

गुरुद्वारे में सेवा के दौरान हादसा:घास काटने की मशीन में उतरा करंट, ग्रंथी मनजिंदर सिंह की गई जान

पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव किंगरा स्थित गुरुद्वारा बाबा शहीद सिंह तप स्थान में एक दर्दनाक हादसे में ग्रंथी सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

कैसे हुआ हादसा 

मनजिंदर सिंह अपने पिता इंद्रजीत सिंह के साथ गुरुद्वारा श्री बाबा शहीद सिंह तप स्थान में बतौर ग्रंथी सेवा निभा रहे थे। मंगलवार शाम वह गुरुद्वारा साहिब के परिसर में उगी घास की सफाई के लिए घास काटने वाली मशीन चला रहे थे। इसी दौरान हाल ही में हुई बारिश के कारण जमीन गीली होने से मशीन में अचानक करंट आ गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

करंट की चपेट में आते ही मनजिंदर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक की लहर 

मनजिंदर सिंह की असामयिक मौत की खबर मिलते ही गांव किंगरा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनजिंदर सिंह धार्मिक सेवाओं के साथ-साथ गुरुद्वारा परिसर की देखभाल का कार्य भी करते थे। उन