पंजाब सरकार ने आज से 18 साल से बड़ी महिलाओं के खात

पंजाब सरकार पूरा करने जा रही वादा, 18 साल के ज्मयादा की महिलाओं के खाते में आज आएगे पैसे

पंजाब में महिलाओं को वित्तीय सहायता

पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं के खाते में आज यानि की 1 जुलाई से रुपए आएंगे। CM भगवंत मान अपने संगरूर के धूरी से इसकी शुरूआत करेंगे। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार और दलित (SC) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिए जाएंगे। पहली बार सरकार 3 महीने की राशि एकसाथ देगी।

3 महीने का पैसा एकसाथ

जिसमें जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और SC वर्ग की महिलाओं के अकाउंट में 4500 रुपए आएंगे। CM मान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बैंकों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद पैसे आने शुरू होंगे। 40 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बाकी जिनका रजिस्ट्रेशन बाद में होगा, उन्हें भी यह राशि जुलाई महीने से दी जाएगी।

चुनाव के वक्त किया था वादा

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने 2022 में चुनाव के वक्त ये वादा किया था कि सरकार बनने पर पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को 1-1 हजार रुपए महीना दिए जाएंगे। हालांकि 4 साल तक इसको सरकार बार-बार लटकाती रही। अब 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे करीब 8 महीने पहले सरकार अपना वादा पूरा कर रही है। इसी साल सरकार ने बजट में 9300 करोड़ रुपए रखे थे।